फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A girl was cheated of lakhs in the name of getting a job in the Ministry of Education

Delhi: शिक्षा मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से तीन लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 02:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Jun 2024 02:46 PM IST
सार

आरोपियों ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रही एक छात्रा से तीन लाख रुपये की ठगी की। शिकायत करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को खोज निकाला। जांच हुई तो पता चला कि दोनों भाई पिछले काफी समय से इसी तरह ठगी कर रहे हैं।

विज्ञापन
A girl was cheated of lakhs in the name of getting a job in the Ministry of Education
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्ट-9, विजय नगर, गाजियाबाद निवासी सागर सिंह (26) और सौरभ सिंह (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल पांच मोबाइल व तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपियों ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रही एक छात्रा से तीन लाख रुपये की ठगी की। शिकायत करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को खोज निकाला। जांच हुई तो पता चला कि दोनों भाई पिछले काफी समय से इसी तरह ठगी कर रहे हैं। इनके मोबाइल फोन पर दर्जनों फर्जी आईडी बरामद हुई हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि पिछले दिनों एक छात्रा ने साइबर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह ग्रेजुएशन करने के बाद पीजी कर रही है। वह सरकारी नौकरी की तलाश भी कर रही है। पिछले दिनों उसने फेसबुक पर संतनगर, बुराड़ी नामक ग्रुप में शिक्षा मंत्रालय में सरकारी नौकरी के लिए एक विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें दावा किया गया था कि मंत्रालय में 12 पोस्ट पर भर्ती होना है। इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों से संपर्क किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर उससे बात की। बाद में उसके सभी दस्तावेज मंगवाने के बाद आरोपियों ने उससे शिक्षा मंत्रालय के फर्जी ईमेल आईडी से संपर्क किया। पीड़िता ने मेल चेक उन पर विश्वास कर लिया।

इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, इंटरव्यू, एलिमिनेशन राउंड फीस व अन्य मदों में पीड़िता से तीन लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद न तो उसे नौकरी मिली और न ही उसके पैसे वापस हुए। 12 जून को पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उनकी लोकेशन गाजियाबाद के विजय नगर की मिली।


पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद दोनों आरोपियों को विजय नगर स्थित उनके घर से दबोच लिया। दोनों सगे भाई हैं। जल्दी रुपये कमाने के चक्कर में आरोपियों ने ठगी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपियों के मोबाइल में काफी फर्जी आईडी मिली हैं। इनमें कई आईडी लड़कियों के नाम से भी बनी हुई हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed