फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A girl victim of molestation is fighting for life in AIIMS

एम्स में जिंदगी के लिए जूझ रही है दुष्कर्म पीड़ित बच्ची, अभी नहीं हो पाई सर्जरी

Fri, 14 Aug 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Aug 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
A girl victim of molestation is fighting for life in AIIMS
aiims - फोटो : अमर उजाला

एम्स में भर्ती 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता इस समय अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। बच्ची छह दिन से वेंटिलेटर पर है। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। बच्ची की सेहत में पिछले काफी समय से कोई सुधार नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


अस्पताल  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची इस समय बेहद गंभीर स्थिति में हैं। लगातार हालत खराब होने के चलते उसकी सर्जरी नहीं हो सकी थी। सिर में लगी गंभीर चोट बड़ी समस्या बनी हुई है। बच्ची की जान बचाने के लिए डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में अकेली 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैंची से गोदने का मामला सामने आया था। उसे अधमरी हालत में छोड़कर अपराधी फरार हो गए थे। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची की हालत बिगड़ती देख उसे एम्स में रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed