युवती को रात में सुनसान जगह पर ले जाकर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखनगर थाना क्षेत्र के करौला गांव में एक युवक ने शनिवार देर रात जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही युवती से दुष्कर्म किया।
आरोपी ने किसी को बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवती का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
रविवार तड़के आरोपी कपिल को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार करौला गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती शनिवार को गांव में ही जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी।
दबोचकप सुनसान जगह पर ले गया दरिंदा
देर रात जब वह अकेले घर लौट रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला कपिल उसे दबोचकर सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। देर रात युवती आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फर्रूखनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।