फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A girl bitten by a snake in GTB hospital premises died during treatment

बुझ गई गरीब मां-बाप की 'आरती': दिल्ली के GTB अस्पताल परिसर में सांप ने मासूम को काटा, 'भगवान' भी न बचा सके जान

Mon, 19 Aug 2024 08:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Aug 2024 08:45 PM IST
सार

मूक बधिर मां ने बच्ची को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह अचेत हो चुकी थी। किसी तरह महिला ने आसपास से लोगों को बुलाया और फौरन मासूम को जीटीबी अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज शुरू हुआ, लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
A girl bitten by a snake in GTB hospital premises died during treatment
अस्पताल के परिसर में सांप ने बच्ची को काटा - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल परिसर में सांप ने सोते समय पांच साल की एक मासूम को काट लिया। अचानक मां की आंख खुली तो उसने सांप को भागते हुए देखा। बेटी का एक हाथ नीला पड़ा हुआ था। मूक बधिर मां ने बच्ची को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह अचेत हो चुकी थी।

विज्ञापन

 

किसी तरह महिला ने आसपास से लोगों को बुलाया और फौरन मासूम को जीटीबी अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज शुरू हुआ, लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी। अगले दिन मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की शिनाख्त आरती (5) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद से आरती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरती दो भाइयों की अकेली बहन थी। घटना के बाद वाइल्ड लाइफ टीम को सांप की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव दरार, आगरा, यूपी की रहने वाली आरती अपने परिवार के साथ जीटीबी एंक्लेव अस्पताल परिसर में रहती थी। इसके परिवार में पिता गंर्धव सिंह, मां रुकसाना, दो भाई रोहित (8) और मोहित (6) हैं। गंर्धव पीडब्ल्यूडी में चौकीदार हैं। अस्पताल परिसर में ही इसका दफ्तर है।

गंर्धव ने अस्पताल में खाली पड़े स्थान पर झुग्गी बनाई थी। इसका परिवार इसी में रहता है। रुकसाना मूक-बधिर है। पिछले कुछ दिनों से रोहित के पैर में कुछ दिक्कत थी। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंर्धव उसके पास ही रुका हुआ था। गत शुक्रवार को आरती मां के साथ अपने घर में सो रही थी।

इस बीच सुबह के समय उसे अचानक जहरीले सांप ने काट लिया। रुकसाना की आंख खुली तो उसने सांप को जाते हुए देखा। मासूम अचेत थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद आरती का शव परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed