{"_id":"6e7a26477d1fc53c4d12c60f32490060","slug":"a-girl-and-boy-attempt-to-commit-suicide-in-front-of-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती मेट्रो के आगे कूदे लड़का-लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती मेट्रो के आगे कूदे लड़का-लड़की
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Jul 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन पर एक लड़का और लड़की ने मेट्रो के आगे जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
ये घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। ये दोनों ही छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचे और आत्महत्या के इरादे से मेट्रो ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद पड़े।
इसके चलते वो घायल हो गए और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक का नाम अमित चौहान है जो कुरूक्षेत्र का रहने वाला है और युवती का नाम मोहिनी है जो अंबाला की रहने वाली है। दोनों ही कृष्ण इंस्टीट्यूट कुरुक्षेत्र से इंजीनियरिंग के छात्र हैं।
बुधवार को लड़का और लड़की के मेट्रो ट्रैक पर कूद जाने हुडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी की ओर जाने वाली मेट्रो सेवाएं 15 मिनट के लिए बाधित हुईं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन