फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A gardener’s son became St. Stephen’s students’ union president.

...और माली के बेटे ने रचा इतिहास

Mon, 25 Aug 2014 05:12 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
A gardener’s son became St. Stephen’s students’ union president.

शनिवार को सेंट स्टीफेंस कॉलेज ने एक नया इतिहास रच दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफेंस में पहली बार हिंदी माध्यम का कोई छात्र स्टूडेंट यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। सेंट स्टीफेंस के इस नए स्टूडेंट यूनियन प्रेसिडेंट का नाम रोहित कुमार यादव है।

विज्ञापन


इतिहास रचने के साथ ही रोहित ने अपने पिता का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया। उनके पिता इसी कॉलेज में माली का काम करते हैं। द हिंदू के मुताबिक कॉलेज के प्रिंसिपल वॉलसन थांपू ने रोहित की इस जीत को एक 'ऐतिहासिक क्षण' कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक लोग सेंट स्टीफेंस को एलीट क्लास का कॉलेज मानते थे, लेकिन मैं कहता हूं कि यह कॉलेज मेधावी छात्रों का है। रोहित की जीत ने यह बात साबित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'एक बेहद साधारण परिवार में जन्में लड़के ने इतनी महत्वपूर्ण पोजीशन हासिल कर हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। रोहित की इस उपलब्धि ने सेंट स्टीफन के बारे में लोगों का भ्रम तोड़ दिया है। मुझे गर्व है कि वह मेरे कॉलेज का स्टूडेंट है।' -वॉलसन थांपू, सेंट स्टीफेन के प्रिंसिपल

एक माली के बेटे ने ‌रच दिया इतिहास

A gardener’s son became St. Stephen’s students’ union president.

रोहित कॉलेज में ही गार्डनर का काम करने वाले हरीश यादव का बेटा है। बीए थर्ड इयर के स्टूडेंट रोहित की पूरी पढ़ाई हिंदी माध्यम के स्कूलों में ही हुई है। रोहित ने अपनी पढ़ाई के दौरान कॉलेज की सोशल एक्टिवीटीज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उनके इस काम को उनकी लोकप्रियता बढ़ने का महत्वपूर्ण कारण माना जाता है।

इ‌तना ही नहीं रोहित कॉलेज के नेत्रहीन छात्रों में भी काफी लोकप्रिय हैं। वह नेत्रहीन छात्रों के लिए को-ऑर्डिनेशन का भी काम करते हैं। शनिवार को हुए चुनावी मुकाबले में रोहित ने तीन लोगों को पराजित किया।

अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से उन्हें 140 ज्यादा वोट मिले। रोहित के चुनाव अभियान की सबसे बड़ी बात थी कि उन्होंने अपना पूरा अभियान हिंदी में ही चलाया और उनके इस अंदाज को लोगों ने खूब सराहा।

हिंदी में भाष्‍ाण देकर जीता सबका दिल

A gardener’s son became St. Stephen’s students’ union president.

कॉलेज के प्रिंसिपल थिंपू का कहना है कि चुनाव अभियान के दौरान कॉलेज में ओपेन कोर्ट सेशन का आयोजन किया जाता है। इस सेशन में चुनाव लड़ने वाला हर प्रत्याशी छात्रों को संबोधित करता है।

इन सभी सेशन में रोहित ने हमेशा ही हिंदी में ही छात्रों को संबोधित किया। उसके इस अंदाज को लोग खूब पसंद करत थे। एक लाइव कोर्ट में तो मैंने खुद भी उसकी लोकप्रियता को देखा था। -सेंट स्टीफेन के प्रिंसिपल

सेट स्टीफेंस में शनिवार को स्टूडेंट इलेक्‍शन हुआ और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित ‌कर दिए गए। गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी स्टूडेंट यूनियन चुनाव 12 सितंबर को होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed