फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A friend called a girl to a hotel on the pretext of meeting her and strangled her in the room.

Delhi NCR News: दोस्त ने होटल में मिलने के बहाने बुलाकर कमरे में घोंट दिया युवती का गला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
-उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट स्थित होटल प्रिंस की वारदात, आरोपी हुआ फरार, होटल स्टाफ ने दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन

-युवती को ले जाया गया बाड़ा हिन्दू राव अस्पताल, वहां कर दिया गया मृत घोषित
-बुधवार सुबह 11 बजे मौजपुर, जाफराबाद स्थित घर से चांदनी चौक जाने के लिए निकली थी युवती
-दफ्तर न पहुंचकर युवती दोस्त के साथ होटल पहुंची, कहासुनी के बाद आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट स्थित एक होटल में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। होटल स्टाफ ने आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में युवती को बाड़ा हिन्दू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। छानबीन में पता चला कि युवती के गले पर गहरे निशान थे। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों करीब 12 बजे होटल में आए और आरोपी युवक अभिषेक तिवारी करीब 5 बजे दरवाजे को बाहर से ताला लगाकर चला गया। यह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा।
मृतका की शिनाख्त सौम्या जायसवाल (24) के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। देर रात पुलिस ने सौम्या के परिवार को खबर दी। बेटी से संपर्क न होने पर परिजन सौम्या को ढूंढ रहे थे। परिवार ने बुधवार शाम को ही जाफराबाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि लाहौरी गेट थाने में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। तीन टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार पोस्टमॉर्टम के बाद सौम्या का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक सौम्या जायसवाल परिवार के साथ गली नंबर-5, माता मंदिर मार्ग, मौजपुर जाफराबाद में रहती थी। इसके परिवार में पिता अमित जायसवाल, मां ललिता जायसवाल के अलावा एक छोटी बहन नित्या है। अमित घर के नीचे ही परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि सौम्या चांदनी चौक स्थित एक कंपनी में अकाउंटेंट थी।
विज्ञापन

दोपहर से नहीं लग रहा था लड़की का फोन

परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह रोज की तरह सौम्या 11 बजे घर से दफ्तर जाने की बात कर निकली थी। दोपहर के समय परिजनों ने उसे कॉल किया तो उसका फोन नहीं उठा। कई बार कॉल करने के बाद परिजन परेशान हो गए। परिजन चांदनी चौक स्थित उसके दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि सौम्या छुट्टी पर है। दोपहर एक बजे उसने मैसेज कर छुट्टी की बात बताई थी। इसके बाद परिवार लगातार उसकी तलाश करता रहा। शाम के समय परिजन जाफराबाद थाने पहुंचे। वहां उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सीडीआर की मदद से जब उसकी लोकेशन पता की तो वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। उस आधार पर परिजन वहां पहुंचे और बेटी की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात दो बजे लाहौरी गेट पुलिस ने परिजनों थाने बुलाया

देर रात करीब दो बजे लाहौरी गेट थाना पुलिस ने सौम्या के परिजनों को खबर देकर थाने बुलाया। बाद में पुलिस परिजनों को मोर्चरी ले गई और वहां सौम्या की लाश की शिनाख्त करवाई। छानबीन हुई तो पता चला कि सौम्या अपने किसी दोस्त के साथ दोपहर के समय पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक होटल प्रिंस में पहुंची थी। यहां दोनों ने एक रूम लिया। इसके बाद क्या हुआ, पुलिस पता लगा रही है। सूत्रों ने बताया कि रूम लेने के कुछ देर बाद ही युवक होटल से निकल गया था। होटल स्टाफ जब कमरे में पहुंचा तो वहां पर सौम्या को बिस्तर पर अचेत पाया। इसके बाद अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आशंका जता रही है कि दोस्त ने ही उसकी हत्या की और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article