{"_id":"5d9b69b88ebc3e014a689eb4","slug":"a-fleet-of-eight-fast-motorcycles-named-tejas-will-put-in-service-in-ghaziabad-to-curb-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तेजस' का बेड़ा अब उतरेगा गाजियाबाद की सड़कों पर, लगेगी अपराध पर लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'तेजस' का बेड़ा अब उतरेगा गाजियाबाद की सड़कों पर, लगेगी अपराध पर लगाम
Tue, 08 Oct 2019 11:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
'तेजस' का बेड़ा गाजियाबाद की सड़कों पर उतारकर अपराधों पर लगाम लगाने की जुगत लगाई जा रही है। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि तेजस नाम की तेज दौड़ने वाली मोटरसाइकिलों का बेड़ा गाजियाबाद के उन इलाकों की निगरानी करेगा जहां मोबाइल और चेन झपटने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इन मोटरसाइकिलों की संख्या अभी आठ बताई जा रही है।
विज्ञापन
सिटी एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हर थाने में एक तेजस बाइक दी जाएगी जिसकी मदद से सिपाही मोबाइल और चेन इत्यादि झपटने वाले अपराधियों को पकड़ेंगे।
तेजस के इस बेड़े को सीनियर एसपी सुधीर कुमार ने हरी झंडी दिखाई।
