{"_id":"6acf1ab7ad8072376d087b0c","slug":"a-fire-broke-out-at-a-restaurant-in-the-maujpur-area-of-delhi-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मौजपुर के रेस्तरां में आग का तांड़व, मचा हड़कंप, जान बचाने के लिए बच्चों समेत पहली मंजिल से कूदे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मौजपुर के रेस्तरां में आग का तांड़व, मचा हड़कंप, जान बचाने के लिए बच्चों समेत पहली मंजिल से कूदे लोग
Wed, 14 Oct 2026 11:31 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:31 AM IST
सार
उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजपुर इलाके के एक रेस्तरां में आग लगने की घटना सामने आई है। इस बीच घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें रेस्तरां के अंदर से धुआं निकलता और पहली मंजिल की बालकनी से लोगों को कूदते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजपुर इलाके के एक रेस्तरां में आग लगने के बाद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए बच्चों समेत इमारत की पहली मंजिल की बालकनी से कूदना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे वेलकम थाना क्षेत्र के जाफराबाद मेन रोड स्थित एक रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि आग रेस्तरां के किचन में लगी थी और रेस्तरां के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। हालांकि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि रात में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसके अधिकारी ने भी बताया कि आग रेस्तरां के किचन में लगी थी।
विज्ञापन
इस बीच घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें रेस्तरां के अंदर से धुआं निकलता और पहली मंजिल की बालकनी से लोगों को कूदते देखा जा सकता है। एक वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति पहले कम से कम दो बच्चों को बालकनी से नीचे फेंकता है। जिसके बाद दो-तीन लोग इमारत से छलांग लगा देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नीचे खड़ी भीड़ बच्चों और लोगों को पकड़ लेती है। वीडियो में एक व्यक्ति एक खंभे के सहारे नीचे उतरते भी दिख रहा है, जबकि कुछ लोग सीढ़ी लगाकर बालकनी तक पहुंचने की कोशिश करते भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन