फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A dozen brokers involved in the game of making the youth elderly

युवा को बुजुर्ग बनाने के खेल में एक दर्जन दलाल शामिल

Fri, 20 Sep 2019 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
A dozen brokers involved in the game of making the youth elderly
जयेश पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

बुजुर्ग बनाकर विदेश भेजने के खेल में एक नहीं, बल्कि दर्जनभर दलाल शामिल हैं। 81 साल के बुजुर्ग बनकर अमेरिका जाने का प्रयास कर रहे जयेश पटेल की गिरफ्तारी के मामले की जांच कर रही पुलिस को कई और नए साक्ष्य मिले हैं। 

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो ऐसे 12 लोगों की पहचान कर ली गई है जो बुजुर्ग बनकर विदेश जा चुके हैं या फिर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पुलिस दलालों के ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया के मुताबिक, फिलहाल दलालों की मदद से बुजुर्ग बनकर बाहर जाने व जाने का प्रयास करने वाले यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में ऐसे 10 से 12 दलालों के नाम सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक दर्जन अधिक टीमें दिल्ली, एनसीआर व अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। दलालों के खिलाफ लुक आउट कार्नर नोटिस जारी कर दिया गया है, जिससे कि वह देश छोड़कर न जा सकें।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि लोगों को फर्जी तरीकें से विदेश भेजने के लिए दलाल नए तरीके अपना रहे हैं, जिसमें लोगों का मेकअप कर उन्हें बुजुर्ग दिखाना भी शामिल है। 

इसके लिए उन्हें बुजुर्ग यात्री के फर्जी कागजात बनाने होते हैं, लेकिन फर्जी कागजात पर बना उनका पासपोर्ट असली होता है। इससे एयरपोर्ट पर ऐसे यात्रियों की पहचान कर पाना काफी मुश्किल होता है। 

दलालों का है पंजाब से कनेक्शन
पुलिस जांच में आया कि कबूतरबाजी करने वाले ज्यादातर दलालों का पंजाब से कनेक्शन है। इसके बाद पंजाब पुलिस भी अपने स्तर पर दलालों पर नकेल डालने की तैयारी में जुट गई है, लेकिन दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस खुद ही कड़ी से कड़ी जोड़कर मामले की जांच में जुटी है। 

पुलिस के अनुसार, जयेश के अलावा गुरदीप सिंह और जयदीप कौर की गिरफ्तारी में जिन दलालों सिद्घू गणेश, रवि व अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, उनका पंजाब से कनेक्शन हैं। वहीं, मेकअप आर्टिस्ट बिल्लू बार्बर से पूछताछ में कई दलालों के नाम सामने आए हैं। 


पुलिस की टीमें पंजाब में भी कई जगहों पर दबिश दे रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही वह कई दलालों को अपने गिरफ्त में ले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed