{"_id":"6a6a0eef437a610544040d8c","slug":"a-delhi-court-granted-bail-to-two-law-students-who-created-a-ruckus-at-the-supreme-court-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148184-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नौवीं के छात्र के सीने में घाेंपते रहे चाकू, दौड़ा-दौड़ाकर ईंट से वार, भीड़ बनी तमाशबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नौवीं के छात्र के सीने में घाेंपते रहे चाकू, दौड़ा-दौड़ाकर ईंट से वार, भीड़ बनी तमाशबीन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित कर्दमपुरी में वारदात, आराेपियाें ने काल कर बाहर बुलाया था
सूत्रों का दावा वर्चस्व कायम करने के लिए उतारा गया इंतजार को मौत के घाट
-पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की, दो आरोपियों को बुधवार अपराध शाखा की टीम ने दबोचा
अन्य आरोपियों की लोकल पुलिस कर रही तलाश, मामले की जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित कर्दमपुरी इलाके में मंगलवार रात नौवीं कक्षा के एक छात्र इंतजार (17) की बेरहमी से चाकू और ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कॉल कर बहाने से इंतजार को घर से बुलाया। घर से कुछ दूर पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर ईंट और सीने में चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए इधर से उधर दौड़ता रहा और भीड़ तमाशबीन रही। किसी ने भी इंतजार को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में इंतजार को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दरअसल दिसंबर 2025 में एरिया में हुई एक युवक में परिवार को इंतजार पर भी शक था। पुलिस की जांच में इंतजार का कोई रोल हत्या में नहीं निकला था। दूसरी ओर एरिया में रहने वाले एक दबंग अमन उर्फ बिट्टू से भी इंतजार की तू-तू-मैं-मैं हो गई थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसकी हत्या हुई। अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार रात हुई हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपी अरमान (18) और अलफैज (18) को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर का इकलौता चिराग था इंतजार
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि इंतजार अपने परिवार के साथ गली नंबर-6, कर्दमपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता बाबू अली, मां और दो बहनें हैं। इंतजार इकलौता बेटा था। बाबू लाल का अपना कारोबार है। वहीं इंतजार एरिया के एक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। कुछ देर बाद रिहान नामक लड़के ने इंतजार को कॉल कर बुलाया। इसके बाद वह स्कूटी पर इंतजार को ले गया। रास्ते में दो और युवक स्कूटी पर बैठ गए। आरोप है कि गली नंबर-4, पुलिया पर पहुंचते ही आरोपियों ने इंतजार पर ईंट और चाकू से हमला कर दिया। रात 11 बजे पुलिस को खबर मिली।