{"_id":"66fed2c1cce2ebef0b049cb6","slug":"a-decomposed-dead-body-of-a-man-found-in-a-room-in-mangolpuri-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिर वो किसकी पत्नी है: कमरे में मिला सड़ा गला शख्स का शव, महिला और एक युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर वो किसकी पत्नी है: कमरे में मिला सड़ा गला शख्स का शव, महिला और एक युवक फरार
Thu, 03 Oct 2024 10:52 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:52 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात एम ब्लॉक मंगोलपुरी के एक मकान से बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो दरवाजे पर ताला लगा था। पुलिस ताला तोड़कर कमरे में गई तो फर्श पर शव पड़ा था।
विज्ञापन
एक महिला को दो युवक बताते थे अपनी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगोलपुरी में एक शख्स की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से साथ रह रही महिला और युवक फरार हो गए। पुलिस को दोनों पर हत्या करने का शक है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात एम ब्लॉक मंगोलपुरी के एक मकान से बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो दरवाजे पर ताला लगा था। पुलिस ताला तोड़कर कमरे में गई तो फर्श पर शव पड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos
मकान मालिक ने बताया कि 11 माह पहले उसने बुध विहार निवासी अवधेश को मकान किराये पर दिया था। एक माह से महिला उसके साथ रह रही थी जिसे वह पत्नी बताता था। कुछ दिन पहले एक युवक भी घर में आकर रहने लगा था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक भी महिला को अपनी पत्नी बताता था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार रात के बाद से लोगों ने अवधेश को नहीं देखा था। सीसीटीवी कैमरों के जरिये पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।