फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A crowd of hospital patients after discharge, the server is down-bound

छुट्टी के बाद अस्पताल में मरीजों की भीड़, सर्वर डाउन होने से हुई परेशानी 

Fri, 14 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 14 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
A crowd of hospital patients after discharge, the server is down-bound

दो दिनों की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। भीड़ के आगे अस्पताल की व्यवस्था बौनी नजर आई। 

विज्ञापन


ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोगों का तांता रहा, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से भीड़ से निपटने के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई। 

बीच-बीच में सर्वर डाउन होने के कारण मरीज का इंतजार बढ़ता गया और लोग आपस में ही जूझते रहे। टोकन लेने के लिए कई बार धक्का-मुक्की भी हुई।

दरअसल, मंगलवार को दशहरा और बुधवार को मुहर्रम की छुट्टी थी। इससे पहले सोमवार को त्योहारी सीजन की वजह से लोगों की संख्या कम थी। ऐसे में शनिवार के बाद बृहस्पतिवार को अचानक मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया।  
विज्ञापन


सबसे अधिक भीड़ जनरल मेडिसीन, गायनी, चर्म रोग और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास रही। अमूमन आम दिनों के मुकाबले करीब दोगुने मरीज पहुंचे। 

सुबह से ओपीडी रजिस्ट्रेशन पर लाइन लगना शुरू हो गई थी। सुबह दस बजे अस्पताल के मुख्य गेट तक भीड़ पहुंच गई। मरीजों की अधिक संख्या आने की वजह से मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की वजह से रजिस्ट्रेशन में अधिक समय लगा। मरीजों की भीड़ इतनी थी कि बैठने के लिए जगह कम पड़ गई। 

मरीज जमीन में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। बदलते मौसम और बारिश की वजह से लोगों में वायरल बुखार व इंफेक्शन की समस्या ज्यादा दिखी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed