फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A contract was issued to extort 50 lakh from a businessman husband and to have the mother-in-law murdered.

Delhi NCR News: कारोबारी पति से 50 लाख की रंगदारी वसूलने और सास की हत्या कराने के लिए दे डाली सुपारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
इंतकाम की आग में खुद झुलसी :
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पत्नी सपना जैन और गोगी गैंग के गुर्गे रजत को दबोचा
-पति से चल रहा था विवाद, अपनी छोटी बहन को भी साजिश में कर लिया शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में पारिवारिक विवाद के बीच पति से 50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और सास की हत्या कराने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में कारोबारी की पत्नी सपना जैन और हरियाणा के सोनीपत निवासी रजत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रजत गोगी गैंग का सक्रिय गुर्गा है और उसी के जरिए पूरी साजिश को अंजाम देने की तैयारी की गई थी।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 14 जून को लक्ष्मी नगर के एक थोक कारोबारी को अमेरिका के नंबर से धमकी भरे कॉल और संदेश मिले थे। कॉल करने वाले ने खुद को गोगी गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने कारोबारी के घर की तस्वीरें और लोकेशन भी भेजीं, जिससे मामला और गंभीर हो गया। कारोबारी की शिकायत पर पहले लक्ष्मी नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई, बाद में जांच स्पेशल सेल को सौंप दी गई।
विज्ञापन

अमेरिका में बैठे गैंगेस्टर कर्मवीर पहलवान के नाम से मांगी रंगदारी
तकनीकी निगरानी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 25 जून को सोनीपत निवासी रजत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुद को गोगी गैंग का सदस्य बताया। उसने यह भी बताया कि वह जेल में बंद गैंगस्टर रोहित मोई के लिए भी काम करता है। इस मामले में अमेरिका में बैठे गैंगस्टर कर्मवीर पहलवान के नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत के फोन ने उगला सपना का राज
जांच के दौरान पुलिस ने रजत के मोबाइल फोन की पड़ताल की। इसमें कारोबारी की पत्नी सपना जैन और उनकी साली के साथ हुई बातचीत और चैट सामने आई। पुलिस के अनुसार सपना की छोटी बहन की रजत से दोस्ती थी। इसी माध्यम से सपना ने पति को सबक सिखाने और सास की हत्या कराने की योजना बनाई।
मोटी रकम वसूलने के साथ कारोबारी पति पर हमला भी करवाना चाहती थी
पुलिस का दावा है कि सपना लगातार रजत को अपने घर की तस्वीरें, लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भेज रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि वह सास की हत्या कराना चाहती थी, जबकि पति को सबक सिखाने के लिए मोटी रकम की रंगदारी वसूलने के साथ उन पर हमला भी करवाना चाहती थी।

2006 में हुई शादी, दो बच्चे हैं
पुलिस के मुताबिक सपना और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। दोनों की शादी वर्ष 2006 में हुई थी और उनके 17 तथा 15 वर्ष के दो बच्चे हैं। स्पेशल सेल पूरे मामले में गैंग के अन्य सदस्यों और साजिश में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed