फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A colleague stabbed a young man with scissors after he abused her following an argument, resulting in his death.

Delhi NCR News: कहासुनी के बाद गाली देने पर सहकर्मी ने युवक को घोंपी कैंची, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
-मुखर्जी नगर में दोनों गद्दे बनाने की दुकान में काम करते थे, रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

-आरोपी ने कैंची से किया ताबड़तोड़ हमला, पुलिस ने मौके से ही आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके में रविवार को मामूली कहासुनी में गाली देने पर सहकर्मी ने एक युवक की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। 37 साल का मृतक दीन मोहम्मद उर्फ दिलबहार और आरोपी 32 साल का अशफाक उर्फ शहजाद एक गद्दे बनाने की दुकान में काम करते थे। कैंची से हमला करने के दौरान पीड़ित भागने लगा, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा कर उसपर ताबड़तोड़ हमला करता रहा। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि रविवार रात मुखर्जी नगर थाना पुलिस को एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हडसन लेन स्थित घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन में पता चला कि घायल को पीसीआर कर्मी बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर जा चुके हैं। जहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि दीन मोहम्मद और अशफाक के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने कैंची उठाकर उसपर कई वार कर दिए। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दुकान मालिक शाहवेज आलम ने बताया कि उसकी दुकान में दोनों कर्मचारी काफी सालों से काम कर रहे थे। मृतक करीब 12 साल से काम कर रहा था। दीन मोहम्मद के रिश्तेदार इस्लाम ने बताया कि दीन मोहम्मद मूलत: बाराबंकी यूपी का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article