फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A child suffering from a rare disease got a new lease of life

Delhi NCR News: दुर्लभ बीमारी से जूझने वाले बच्चे को मिला जीवनदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने किया सफलतापूर्वक इलाज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। एक्स लिंक्ड एड्रिनल ल्यूकोडिस्ट्रॉफी आनुवांशिक दुर्लभ बीमारी से जूझने वाले सात वर्षीय बच्चे को हाप्लोइडेंटिकल स्टेम सेल ट्रांसप्लांट से नई जिदंगी मिली है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक ट्रांस्प्लांट की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इस बीमारी में अगर समय पर इलाज न हो तो मृत्यु होने की संभावना बनी रहती है।
अस्पताल के पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजिस्ट एवं ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मानस कालरा के अनुसार एक्स लिंक्ड एड्रिनल ल्यूकोडिस्ट्रॉफी एक आनुवांशिक विकार है जो मस्तिष्क में फैटी एसिड के जमाव के कारण होता है। इससे बच्चों में सीखने में कठिनाई, व्यवहार संबंधी समस्याएं, दृष्टि और सुनने की क्षमता में कमी, संतुलन और समन्वय में परेशानी होती है। सात वर्षीय बच्चा इस बीमारी से जूझ रहा था। परिवार में उसके बड़े भाई की इस बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है और चाचा भी इस बीमारी से पीड़ित है। डॉ. रत्ना पुरी और डॉ. सुनीता बिजारणिया के नेतृत्व में जेनेटिक्स टीम ने बच्चे को उपचार के लिए पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट टीम के पास रेफर किया।
विज्ञापन


डॉ. मानस कालरा ने बताया कि ट्रांसप्लांट आसान नहीं था। बच्चे के पिता को डोनर के रूप में चुना गया। हालांकि, उनका एचएलए अधूरा था। ट्रांसप्लांट के बाद त्वचा पर फफोले पड़ने और पपड़ी जैसी त्वचा उतरने की समस्या देखने को मिली। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब शरीर डोनर की कोशिकाओं को बाहरी समझने लगता है। डोनर की प्रतिरक्षा प्रणाली के परिपक्व होते ही वायरस का असर भी कम हुआ। बच्चे के ट्रांसप्लांट को 200 दिन पूरे हो चुके है। रक्त जांच में सौ फीसदी डोनर कोशिकाएं दिखाई दे रही है। बच्चे की तंत्रिका प्रणाली में भी सुधार देखा जा रहा है। भविष्य में कुछ वर्षों तक उसकी नियमित निगरानी की जाएगी ताकि उसके रक्त निर्माण और न्यूरोलॉजिकल रिकवरी का मूल्यांकन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed