फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a brother taking support of social media for justice of murder of his sister

बहन के कातिलों को सजा दिलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा भाई

Mon, 03 Apr 2017 04:08 PM IST
मनोज कुमार शर्मा /अमर उजाला, जेवर
मनोज कुमार शर्मा /अमर उजाला, जेवर Updated Mon, 03 Apr 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
a brother taking support of social media for justice of murder of his sister
Whatsapp

जेवर के छातंगा खुर्द निवासी एक भाई अपनी बहन के कातिलों को सजा दिलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है। उसने एक ऑडियो बनाकर व्हाट्सएप पर डाला है जिससे उसे न्याय मिल सके। 

विज्ञापन


जेवर के छातंगा खुर्द निवासी एक भाई अपनी बहन के कातिलों को सजा दिलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है। भाई का आरोप है कि उसकी बहन के सुसराल वालों ने 21 मार्च को हत्या कर दी थी, लेकिन पुलिस आरोपियों से मिलीभगत करने के बाद मामले को रफा-दफा करने पर जुटी है।
विज्ञापन


भाई की इस मुहिम को व्हाट्सऐप पर लोग शेयर करने में लगे हैं। जेवर के छातंगा निवासी शीशपाल शर्मा ने अपनी बेटी की शादी 10 मई, 2015 को रबूपुरा कोतवाली के भाईपुर गांव में की थी। आरोप है कि लड़की के ससुराल वालों गला दबाकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गला दबाकर हत्या करने की बात को मानने की जगह लड़की के खुद फांसी लगाने की बात कर रही हैं

a brother taking support of social media for justice of murder of his sister
व्हाट्सऐप हैक - फोटो : GoHacking

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत जेवर व रबुपूरा कोतवाली में की शिकायत के बाद मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया, लेकिन उसके बाद पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है।

मृतका के भाई का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से पैसे ले लिए हैं, जिसके बाद कार्रवाई करने की जगह पीड़ित परिवार को ही परेशान कर रही है। आरोप है कि पुलिस गला दबाकर हत्या करने की बात को मानने की जगह लड़की के खुद फांसी लगाने की बात कर रही हैं।

साथ ही पीड़ित के परिजनों को पोस्टर्माटम रिपोर्ट तक नहीं दी जा रही है। लड़की के भाई ने अपनी बहन के शादी की फोटो के साथ एक ऑडियो क्लिप व्हाट्सऐप पर भेजी है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों से फारवर्ड करने की अपील की जा रही है। 

पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला रबुपूरा कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है । मामले की जांच की जा रही है। खुद लड़की के पिता ने अपनी बेटी के द्वारा फांसी लगाने की बात कह कार्रवाई नहीं करने की अपील की थी। उसके बाद भी पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। - दिलीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जेवर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed