फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A boy died due to electrocution in Taimoor Nagar

Delhi: रेलवे स्टेशन पर महिला की मौत से कुछ देर पहले तैमूर नगर में भी करंट लगने से गई थी एक लड़के की जान

Wed, 28 Jun 2023 09:33 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Jun 2023 09:33 AM IST
सार

मृतक का नाम सोहेल बताया जा रहा है। सोहेल बेंगलुरु का रहने वाला था, वह दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने चाचा के घर आया था। वह बेंगलुरु से पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आया हुआ था।

विज्ञापन
A boy died due to electrocution in Taimoor Nagar
इसी जगह पर हुई थी महिला की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से 35 वर्षीय एक महिला की मौत से कुछ देर पहले रविवार सुबह दक्षिणपूर्वी दिल्ली के तैमूर नगर में 17 वर्षीय लड़के की भी इसी तरह करंट लगने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि सड़क पर भरे बारिश के पानी में पड़े बिजली के खुले तार से करंट लगने से उस लड़के की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मृतक का नाम सोहेल बताया जा रहा है। सोहेल बेंगलुरु का रहने वाला था, वह दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने चाचा के घर आया था। वह बेंगलुरु से पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आया हुआ था। दिन में अपने चाचा के घर रहने के बाद रात में सोहेल सोने के लिए पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में अपने एक अन्य रिश्तेदार के घर चला जाता था। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एनएचआरसी ने जारी किया नोटिस
वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला शिक्षिका की मौत के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, दिल्ली सरकार और शहर पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है। एनएचआरसी के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि बिजली अधिकारियों के अलावा, भारतीय रेलवे भी इस तरह की चूक को लेकर निगरानी रखने में विफल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बचाई थी अपने बच्चों की जान
25 जून को राजधानी में रविवार तड़के हो रही बारिश के दौरान शिक्षिका साक्षी अपने दो मासूम बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची ही थी कि अचानक उसका सामना पानी में उतरी मौत से हो गया। पानी में पैर रखते ही शायद साक्षी को भी अहसास हो गया कि उसकी मौत आ गई है। महिला ने करंट लगने के बाद भी अपने दोनों जिगर के टुकड़ों को धक्का देकर अपने से दूर कर दिया था। पानी में गिरते ही साक्षी छटपटाने लगी। कुछ ही देर की छटपटाहट के बाद बच्चों के सामने ही उसकी सांसें थम गई थीं। परिजन चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर सके, जब तक साक्षी के पास मदद पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed