फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A bomb threat has been received at the Delhi High Court through email

Delhi Bomb Threat: हाई कोर्ट, झंडेवालान मंदिर समेत छह जगहों पर बम की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 14 Aug 2026 01:10 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 14 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी टीमों को लगाया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी किसने और किस उद्देश्य से दी है।

विज्ञापन
A bomb threat has been received at the Delhi High Court through email
Bomb Threat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में छह जगह बम होने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के जरिए मिली। इसमें जामनगर हाउस और झंडेवालान मंदिर समेत कई महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं। वहीं, दिल्ली उच्च न्यायालय को एक ईमेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस धमकी के बाद उच्च न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन किसी भी तरह की कोताही न बरतते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


धमकी भरे ईमेल के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को तुरंत परिसर से बाहर निकाला गया। न्यायालय की सुनवाई स्थगित कर दी गई। बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी शुरू की। इस तलाशी के दौरान किसी भी तरह के विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


दिल्ली हाई कोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी, एडवोकेट कुणाल ने कहा, 'बम की धमकी झूठी लग रही है, सब कुछ कंट्रोल में है। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं। अभी कोई खतरा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी टीमों को लगाया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी किसने और किस उद्देश्य से दी है। पिछले कुछ समय में विभिन्न संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को इस तरह की धमकियां मिलने के मामले बढ़े हैं।


स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में छह जगह बम होने की धमकी मिली। यह धमकी मेल के जरिए मिली। इसमें जामनगर हाउस और झंडेवाला मंदिर समेत महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed