फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 27 meter high 'Ghanta Ghar' will be built on Talkatora roundabout

Delhi NCR News: तालकटोरा गोल चक्कर पर बनेगा 27 मीटर ऊंचा ‘घंटा-घर’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
परियोजना को दिल्ली शहरी कला आयोग से स्वीकृति मिली, दिसंबर तक होगा कार्य पूरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली क्षेत्र की दृश्य पहचान और स्थापत्य सौंदर्य को बढ़ाने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) तालकटोरा गोल चक्कर पर एक भव्य घंटा-घर का निर्माण करेगी। इस परियोजना को दिल्ली शहरी कला आयोग (डीयूएसी) से स्वीकृति मिल चुकी है। इससे लुटियन्स दिल्ली को एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। यह घंटा-घर लगभग 27 मीटर ऊंचा होगा और इसमें दो मीटर व्यास की घड़ी लगी होगी।

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि यह संरचना अष्टकोणीय डिजाइन में होगी, जिसे आरसीसी (रिइनफोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट) से निर्मित किया जाएगा और मिट्टी की ईंटों की परत से सजाया जाएगा। इसके चारों ओर ग्रेनाइट, स्टील रेलिंग और संगमरमर की सजावट की जाएगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.3 करोड़ रुपये है और निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। घंटा-घर में आंतरिक सीढ़ियां होंगी जिससे रखरखाव और मरम्मत के कार्य आसानी से किए जा सकेगा। सुरक्षा के लिए इसके चारों ओर रेलिंग लगाई जाएगी और आधार क्षेत्र को संगमरमर से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन और शहरों के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की प्रेरणा से संचालित है। यह स्थापत्य लोगों को न केवल समय की जानकारी देगा, बल्कि राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक पहचान और शहरी सुंदरता का प्रतीक भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed