फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 25 years old python found in Faridabad.

फरीदाबाद में निकला अजगर, हड़कंप

Mon, 01 Sep 2014 08:14 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
A 25 years old python found in Faridabad.

फरीदाबाद सेक्टर-8 स्थित दुकान में अजगर निकलने से सोमवार की सुबह बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने दुकान का शटर गिराकर आनन-फानन में वन्य प्राणी विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को काबू किया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


आगरा कैनाल से कुछ दूरी पर स्थित सेक्टर-8 बाजार की एक दुकान में सुबह अजगर निकलने की सूचना से लोगों में खलबली मच गई और आस-पास के लोगों में डर फैल गया।

लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर दुकान का शटर गिरा दिया। सुबह साढ़े नौ बजे वन्य प्राणी विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर डेल चंद सागर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे काबू में कर लिया।

विज्ञापन

नौ माह में पकड़े 10 अजगर

A 25 years old python found in Faridabad.

वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर डेल चंद ने बताया कि अजगर छह फुट लंबा अजगर लोगों के बीच कौतूहल और डर का पर्याय बन गया। हालांकि उसे पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि आगरा कैनाल से सटे होने के कारण यह अजगर भटककर चला आया।

यमुना नदी और कैनाल से सटे इलाकों में वन्य प्राणी विभाग ने नौ माह में ही करीब 10 अजगर पकड़े। अधिकारियों की माने तो कैनाल में इनके खाने के लिए काफी कुछ मिल जाता है। इसके अलावा फरीदाबाद का मौसम भी इनके अनुसार होने के कारण ये ज्यादा दिखाई दे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed