{"_id":"6ab7dd2d8ea1a8eec40571a1","slug":"a-17-year-old-minor-drowned-after-going-for-a-bath-in-the-yamuna-following-the-idol-immersion-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-156703-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मूर्ति विसर्जन के बाद यमुना में नहाने गया 17 साल का नाबालिग डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मूर्ति विसर्जन के बाद यमुना में नहाने गया 17 साल का नाबालिग डूबा
विज्ञापन
- अलीपुर इलाके की घटना, बुराड़ी के तोमर कॉलोनी से दोस्तों के साथ गया था नाबालिग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर के झंगोला ठोकर नंबर सात के पास शुक्रवार शाम 17 वर्षीय गणेश यमुना नदी में डूब गया। वह गणेश मूर्ति विसर्जन के बाद अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। शनिवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
गणेश बुराड़ी की तोमर कॉलोनी का निवासी था और दोस्तों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए आया था। उसके दोस्त सचिन ने बताया कि गणेश मूलत: महाराष्ट्र का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ रहता था। विसर्जन के बाद सभी दोस्त नदी में नहाने उतरे थे। नहाते समय गणेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे तैरना नहीं आता था। दोस्त गिरीश ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने से वह भी डूबने लगा। गिरीश ने किसी तरह अपनी जान बचाई, पर गणेश गहरे पानी में डूब गया।
गणेश के डूबते ही दोस्तों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। अलीपुर पुलिस, दमकल कर्मी, एनडीआरएफ और बोट क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंचे। शुक्रवार देर रात तक यमुना में तलाश की गई, पर गणेश का पता नहीं चला। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शनिवार सुबह से अभियान जारी है।