फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 15,000 rewardee was caught in an encounter and was injured in retaliatory firing.

Delhi NCR News: मुठभेड़ में पकड़ा गया 15 हजार का इनामी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
नोट: खबर बुलंदशहर के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन

-दक्षिण-पूर्व दिल्ली के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आरोपी को अमर कालोनी इलाके में सोमवार देर रात दबोचा
-आरोपी ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश की टांग में लगी गोली
-कराया गया नजदीकी अस्पताल में भर्ती, आरोपी के खिलाफ कुल 28 मामले दर्ज, इनमें 24 दिल्ली व चार यूपी में दर्ज, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर पुलिस को गैंगस्टर एक्ट में थी तलाश, 15 हजार का रखा था इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवान (40) के रूप में हुई है। थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर पुलिस को आरोपी की तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने 15 हजार रुपये इनाम रखा था। सोमवार देर रात को आरोपी ने एसटीएफ की टीम पर गोली चला दी। टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो बदमाश की टांग में गोली लगी। उसे फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार हुआ। आरोपी के खिलाफ कुल 28 मामले दर्ज हैं, इनमें 24 दिल्ली व 4 यूपी में दर्ज हैं। आरोपी ने दक्षिण-पूर्व दिल्ली में चोरी के 10 मामलों में हाथ होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि एसटीएफ को सोमवार रात सूचना मिली कि 15 हजार का इनामी बदमाश आस्था कुंज पार्क, अमर कॉलोनी इलाके में आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर अपना जाल बिछा दिया। मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा। खुद को फंसता हुआ देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर गोली चलाकर उसे काबू किया। आरोपी की टांग में गोली लगी। बाद में उसे पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुराने मुस्तफाबाद इलाके में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article