{"_id":"67fd35b7dabd1a151c0de939","slug":"a-10-year-old-girl-who-went-to-buy-toys-was-molested-by-a-street-vendor-in-ghaziabad-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खिलौने खरीदने गई दस साल बच्ची से ठेली वाले ने की अश्लील हरकत, पिता ने दर्ज कराई शिकायत; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खिलौने खरीदने गई दस साल बच्ची से ठेली वाले ने की अश्लील हरकत, पिता ने दर्ज कराई शिकायत; आरोपी गिरफ्तार
Tue, 15 Apr 2025 03:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 15 Apr 2025 03:46 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक ठेली वाले ने दस साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में बच्ची के पति शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी जगदीश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोदीनगर की एक कॉलोनी में सोमवार को खिलौने खरीदने गई दस साल की बच्ची से ठेली वाले ने अश्लील हरकत की। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्ची के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बच्ची के पिता का आरोप है कि आरोपी ठेली वाले ने बच्ची से अश्लील हरकत की। किसी ने ठेली वाले की घिनौनी करतूत का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी ठेली वाले की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। घटना से जुड़ा 14 सकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तलाश के दौरान पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन