{"_id":"6a6b4388a9ee4f99520474b4","slug":"976-trees-found-in-four-parks-of-paschim-vihar-forest-department-recommends-tree-guards-and-tagging-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148244-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पश्चिम विहार के चार पार्कों में 976 पेड़ मिले, वन विभाग ने ट्री गार्ड व टैगिंग की सलाह दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पश्चिम विहार के चार पार्कों में 976 पेड़ मिले, वन विभाग ने ट्री गार्ड व टैगिंग की सलाह दी
विज्ञापन
नई दिल्ली। पश्चिम विहार के चार पार्कों में एमसीडी की ओर से किए गए पौधरोपण कार्य का वन विभाग ने निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, एनएचपी पार्क, दशहरा पार्क, केएल शर्मा पार्क और दुर्गा मंदिर पार्क में कुल 976 पेड़ पाए गए।
उत्तर वन प्रभाग के निर्देश पर एमसीडी केशवपुरम बागवानी विभाग की ओर से लगाए गए 1063 पेड़ों की जांच में वन रक्षक सचिन ने एमसीडी सुपरवाइजर के साथ निरीक्षण किया। रिपोर्ट के अनुसार, दशहरा पार्क में 104 (60 प्रतिशत छह फीट से कम), एनएचपी पार्क में 493 (80 प्रतिशत छह फीट से कम), केएल शर्मा पार्क में 345 (40 प्रतिशत छह फीट से कम) और दुर्गा मंदिर पार्क में 32 पेड़ मिले।
रिपोर्ट में पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने और पहचान के लिए नंबरिंग या टैगिंग करने की सलाह दी गई है, ताकि यह पता चल सके कि पौधे अदालती आदेश के तहत लगाए गए हैं या नहीं। वन विभाग ने सभी पार्कों की फोटो रिपोर्ट भी तैयार की है। ब्यूरो