फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   920 bullets recovered in delhi before obama visit

ओबामा से पहले पहुंचा अवैध कारतूसों का जखीरा, हड़कंप

Mon, 19 Jan 2015 08:29 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
920 bullets recovered in delhi before obama visit

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस से पूर्व कारतूसों का जखीरा बरामद कर तीन बदमाशों को दबोचा है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान इस्माइल नगर, मेरठ निवासी मोहम्मद शारिक (42), घोड़ा खाल रोड नैनीताल, उत्तराखंड निवासी फहीम मिया उर्फ बंटी (45) और रोटी गोदाम, सीतापुर निवासी मोहम्मद इमरान (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1020 (9 एमएम, 7.65 एमएम और 12 बोर) कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस की मानें तो आरोपी दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों के लिए कारतूसों का जखीरा सप्लाई करने वाले थे। चुनावों व गणतंत्र दिवस से पूर्व बदमाश इन कारतूसों का क्या करते पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कार की तलाशी में निकले कारतूस

920 bullets recovered in delhi before obama visit

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि 14 जनवरी को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले बदमाश वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास आने वाले हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने मारुति ईको कार से शारिक व फहीम को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने के बाद पुलिस को उससे 920 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह लोग सीतापुर से हथियार व कारतूस लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते हैं।

इमरान के पास कहां से आए कारतूस?

920 bullets recovered in delhi before obama visit

15 जनवरी को पुलिस ने रोटी गोदाम, सीतापुर, यूपी से इमरान नामक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने इसके पास से भी 100 कारतूस बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कारतूसों के इतने बड़ा जखीरा चुनावों व गणतंत्र दिवस से पूर्व मिलना इशारा करता है कि बदमाश राजधानी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दिल्ली-एनसीआर में कारतूस किसको सप्लाई करने वाले थे। इसके अलावा इमरान सारे कारतूस कहां से लाया था।

विज्ञापन

धार के अवैध हथियार, यूपी के वैध कारतूस

920 bullets recovered in delhi before obama visit

बिहार के मुंगेर व मध्य प्रदेश धार के अवैध हथियार और इसके लिए वैध कारतूस...। जी हां सुनने में अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह हकीकत है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों की मानें तो अवैध हथियारों का धंधा करने वाले लोगों के संबंध यूपी में लाइसेंसी हथियार बेचने वाले दुकानदारों से हैं।

ऐसे में यह दुकानदार ब्लैक में महंगे दामों पर बदमाशों को सरकारी कोटे के वैध कारतूस बेच देते हैं। इन कारतूसों को बदमाश और महंगा कर अन्य बदमाशों को बेच देते हैं।

कारतूस खरीदकर 300 से 400 रुपये में बेचते हैं आरोपी

920 bullets recovered in delhi before obama visit

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बिहार के मुंगेर, मध्य प्रदेश के धार और खारगौन से बेहद उम्दा किस्म के हथियार तो आ जाते हैं, लेकिन उनके लिए कारतूस नहीं मिल पाते हैं।

पश्चिम उत्तर प्रदेश इन हथियारों के लिए कारतूसाें की डिमांड को पूरी करता है। पुलिस के मुताबिक यहां हथियारों के लाइसेंस धारक अपने सरकारी कोटे के कारतूस खर्च नहीं कर पाते हैं। जबकि हथियारों के विक्रेता के पास इनका कोटा हर साल आता है।

ऐसे में बदमाशों से सांठगांठ कर हथियार विक्रेता इन कारतूसों को महंगे दामाें पर बदमाशों को बेच देते हैं। बदमाश इन कारतूसों का इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर में अपराध बढ़ाने के लिए करते हैं।

शारिक पर 11 तो फहीम पर 16 आपराधिक मामले

920 bullets recovered in delhi before obama visit

पुलिस के मुताबिक मेरठ के रहने वाले शारिक ने अपने रिश्तेदार इमरान के जरिये हथियारों का काम शुरू किया था। इमरान पूर्वी उत्तर-प्रदेेश सेे हथियार लाकर बेचता था।

शारिक भी इसी के साथ धंधा कर रहा था। पुलिस के मुताबिक शारिक पर 11 अपराधिक केस दर्ज हैं। वहीं, फहीम के पिता पीडब्ल्यूडी में कार्यरत हैं। उसने छोटी उम्र सेे अपराध शुरू कर दिया था।

वह 16 हत्या, हत्या के प्रयास, ऑर्म्स एक्ट और लूटपाट के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस की मानें तो फहीम मिया पीस पार्टी का नेता भी है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed