फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   92 percent chance of raining

देश में 92 फीसदी बारिश के आसार

Mon, 30 Jun 2014 10:22 AM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
92 percent chance of raining

इस बार देश में 92 फीसदी बारिश के आसार हैं, जिससे सूखे की स्थिति नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले तीन महीनों में ठीक-ठाक बारिश होगी। अब तक देश में करीब 58 फीसदी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


आमतौर पर जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में औसतन 890 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार 818.8 (92 फीसदी) मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई जा रही है, जो औसत बारिश से थोड़ी ही कम है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि चार साल (1905, 1923, 1926 और 2009) ऐसे रहे हैं, जिनमें जून में काफी कम बारिश हुई।

अगले दो दिन उत्तरी भारत में होगी जमकर बारिश

92 percent chance of raining

1905 और 2009 ही ऐसे वर्ष रहे जिनमें सामान्य से बहुत कम बारिश हुई और सूखा घोषित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस सीजन के अंत तक 92 फीसदी तक बारिश का पूर्वानुमान है। अभी तक मानसून के लिए स्थिति ठीक नजर आ रही है।

रविवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक था।

एक जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इन हिस्सों में मानसून से पूर्व भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी में तेज हवा और कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed