{"_id":"97763111479667b48c575bfeb864168a","slug":"9-to-april-14-not-to-go-to-the-passport-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 से 14 अप्रैल तक पासपोर्ट ऑफिस न जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 से 14 अप्रैल तक पासपोर्ट ऑफिस न जाएं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट आफिस में 9 से 14 अप्रैल तक पासपोर्ट आफिस में कार्य प्रभावित रहेगा। इनमें से तीन दिन काम चुनावी ड्यूटी के चलते प्रभावित रहेगा, जबकि बाकी तीन दिन सरकारी अवकाश के चलते दफ्तर बंद रहेगा।
विज्ञापन
पासपोर्ट कार्यालय में तैनात 41 में से 36 अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगी हुई है। कर्मचारी 9 अप्रैल को सुबह से ही चुनावी ड्यूटी पर रवाना हो जाएंगे। 10 अप्रैल को मतदान है, जबकि 11 अप्रैल को ज्यादातर कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 12 अप्रैल को शनिवार और 13 अप्रैल को रविवार की छुट्टी होने के चलते कार्यालय बंद रहेगा। 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती होेने के कारण सरकारी अवकाश रहेगा। पासपोर्ट अधिकारी सीताराम यादव के अनुसार 8 अप्रैल के बाद 15 अप्रैल से ही पासपोर्ट आफिस में कार्य सुचारु हो पाएगा।
विज्ञापन