फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   86 year old woman fights with three man and saves her jewellary in ghaziabad

जेवर बचाने के लिए 'मर्दानी' बनी 86 साल की बुजुर्ग महिला, ऐसे छुड़ाए बदमाशों के छक्के

Sat, 29 Apr 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 29 Apr 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
86 year old woman fights with three man and saves her jewellary in ghaziabad
प्रेमवती - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के घूकना इलाके में 86 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अकेले तीन-तीन बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए। बदमाशों ने जब जेवर लूटने की कोशिश की, तो बुजुर्ग महिला ने एक बदमाश को पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


बदमाश ने उन्हें 10 मीटर तक घसीटा भी, लेकिन उन्होंने उसे नहीं छोड़ा। बदमाशों ने भी साथी को छुड़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इस बीच लोगों को आते देख, दोनों बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन


लोगों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस बदमाश के फरार साथियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि, बदमाशों के साथ लड़ने के दौरान बुजुर्ग महिला के काम कट गए। उनके पैरों में भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूकना गली-7 में संदीप तायल परिवार के साथ रहते हैं। त्यागी मार्केट में उनकी कंफेक्शनरी शॉप है, जबकि घर पर ही उन्होंने किराने की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे संदीप की मां प्रेमवती (86) घर के बाहर स्थित दुकान के चबूतरे पर बैठी थीं।

ऐसे भिड़ीं बदमाशों से

86 year old woman fights with three man and saves her jewellary in ghaziabad
DEMO PIC

इसी दौरान तीन बदमाश वहां पहुंचे और उनके कुंडल लूटने की कोशिश करने लगे। इस पर वह बदमाशों से भिड़ गईं। बदमाशों ने उनके कान से कुंडल खींचे, तो उनके कान कट गए। प्रेमवती ने शोर मचाया, तो उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर तीनों बदमाश कुंडल छोड़कर भागने लगे, लेकिन प्रेमवती ने एक बदमाश का पैर पकड़ लिया। 

बदमाश ने करीब 10 मीटर तक उन्हें घसीटा, लेकिन उन्होंने उसका पैर नहीं छोड़ा। दोनों बदमाशों ने अपने साथी को छुड़वाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वे भी पस्त हो गए। इस दौरान लोगों को आता देख दोनों बदमाश भाग निकले। 

आसपास के लोगों ने बताया कि तीनों युवक आसपास के ही रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने उन्हें गली में ही रेकी करते देखा था। लोगों का कहना है कि तीनों युवक नशे के लिए लूटपाट करते हैं।

एसएचओ सिहानी गेट परशुराम का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed