फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   838 stones removed from gall bladder of an old lady

पहली बार हुआ ऐसाः बुजुर्ग महिला के पित्ताशय से डॉक्टरों ने निकालीं 838 पथरी

Sat, 04 Mar 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Mar 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
838 stones removed from gall bladder of an old lady
प‌ित्ताशय से न‌िकले 838 स्टोन्स - फोटो : अमर उजाला

गॉल ब्लाडर (पित्ताशय) से पथरी निकालने की खबर अक्सर आपने सुनी और पढ़ी होगी, लेकिन एक मरीज के पित्ताशय से एक साथ 838 पथरियां निकालने की पहली घटना सामने आई है।

विज्ञापन


एक निजी अस्पताल के चिकित्सक ने एक बुजुर्ग महिला मरीज के पित्ताशय से 838 पथरियां निकाली हैं। चिकित्सक का दावा है कि इससे पहले भारत में एक मरीज के पित्ताशय से इतनी बड़ी संख्या में पथरी नहीं निकाली गई है। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन


शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में राणा प्रताप बाग में रहने वाली पुष्पा (69) के पित्ताशय से 838 पथरी निकाली गई हैं। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ. अमित जावेद ने बताया कि पथरी की वजह से पित्ताशय का आकार छह गुणा बड़ा हो गया था और लिवर तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

838 stones removed from gall bladder of an old lady
gall bladder stone - फोटो : अमर उजाला
लिहाजा लिवर के कुछ हिस्से को भी काटना पड़ा। लैप्रोस्कोपी (दूरबीन) तकनीक से करीब दो घंटे की सर्जरी कर पथरी निकाली गई। करीब 30 पथरी का आकार एक से डेढ़ इंच तक मापा गया।

बाकी पथरियों का आकार बहुत छोटा था। उन्होंने बताया कि इस तरह की समस्या तब आती है, जब लगातार पेट में होने वाले दर्द को गंभीरता से नहीं लेते और दवा खाकर उसे ठीक करने की कोशिश करते हैं। इस मरीज को भी पेट में करीब डेढ़ वर्ष से दर्द था, जिसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed