Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   80% surge in sales of DDA flats

Delhi NCR News: डीडीए के फ्लैटों की बिक्री में 80 फीसदी का उछाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
- सात महीने में बिके 9,332 फ्लैट, पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि में 5198 की हुई थी बिक्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के फ्लैटों की बिक्री में चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले सात महीनों में करीब 80 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल से अक्तूबर के बीच डीडीए ने कुल 9,332 फ्लैट बेचे, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,198 फ्लैटों की बिक्री हुई थी। खास बात यह है कि निम्न आय वर्ग (एलआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) और उच्च आय वर्ग (एचआईजी) श्रेणियों में सात महीने की बिक्री पिछले पूरे वित्त वर्ष के आंकड़े को भी पार कर गई है।
डीडीए के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अब तक 5,171 एलआईजी फ्लैट बिक चुके हैं, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 3,547 फ्लैट बिके थे। इसी तरह एमआईजी श्रेणी में अप्रैल से अक्तूबर के बीच 1,704 फ्लैटों की बिक्री हुई, जबकि पिछले पूरे वित्त वर्ष में यह संख्या 1,580 थी। एचआईजी श्रेणी में भी बिक्री दोगुने से अधिक रही। इस साल सात महीने में 820 फ्लैट बिके, जबकि पिछले पूरे साल में 404 फ्लैटों की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन

नरेला बना खरीदारों की पहली पसंद
डीडीए की कुल बिक्री में 90 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी नरेला की रही है। बेहतर सड़क और परिवहन सुविधाओं के विकास से यह क्षेत्र तेजी से आवासीय विकल्प के रूप में उभर रहा है। यहां शहरी विस्तार मार्ग-दो (यूईआर-दो), प्रस्तावित रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो गलियारा, 138 हेक्टेयर में विकसित होने वाला शिक्षा केंद्र और खेल परिसर जैसी परियोजनाएं विकास को गति देने की उम्मीद हैं। शिक्षा केंद्र के सेक्टर जी-2 से जी-6 तक विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को जमीन आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर तक बुकिंग का मौका
खरीदारों को राहत देते हुए डीडीए ने पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर संचालित तीन आवासीय योजनाओं की बुकिंग अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इनमें कर्मयोगी आवास योजना-2025, कर्मजीवी आवास योजना-2026 और नागरिक आवास योजना-2026 शामिल हैं। इच्छुक लोग डीडीए के आवास पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन और बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed