{"_id":"fcbd4de1d4d62c832fdd1a760c5928a2","slug":"80-start-up-new-projects-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में स्टार्ट अप को उड़ान, गुड़गांव में 80 नए प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में स्टार्ट अप को उड़ान, गुड़गांव में 80 नए प्रोजेक्ट
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सौगात से साइबर सिटी में स्टार्ट अप को नई उड़ान मिलेगी। इस मामले में गुड़गांव देश का दूसरा सबसे मुफीद शहर है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीएम ने स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने के लिए जो भी घोषणाएं की हैं वह क्रांतिकारी हैं।
विज्ञापन
अब उम्मीद जगी है कि स्टार्ट अप मामले में गुड़गांव आने वाले दिनों में बंगलूरू को भी पीछे छोड़ देगा। शहर से शुरू हुए स्टार्ट अप ने देश ही नहीं दुनिया भर में धूम मचाई है। यहां इस साल 80 स्टार्ट अप शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गुड़गांव में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए जुलाई, 2015 में नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैस्कॉम) और प्रदेश सरकार में करार हुआ था। इसके तहत शहर के उद्योग विहार में 80 सीटर स्टार्ट अप वेयर हाउस को बनाने की योजना है। जिस पर अमल हो चुका है।
विज्ञापन
अपना नया उद्योग शुरू करने के इच्छुक 80 युवाओं ने नैस्कॉम तक अपना आवेदन पहुंचा दिया है। उन्हें इस वेयर हाउस के तैयार होने का इंतजार है। नैस्कॉम हरियाणा अधिकारी व स्टार्ट अप प्रभारी नितिन सेठ का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सौगात से स्टार्ट अप को संजीवनी मिल गई है।
नितिन सेठ ने बताया कि शहर में शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनकी मुलाकात हुई थी। जिसमें उन्होंने स्टार्ट अप को बढ़ावा देने की बात कही थी। सेठ ने बताया कि सीएम को इस बारे में केंद्र की घोषणा का इंतजार था। वह प्रदेश में स्टार्ट अप को और भी सुविधाएं और बेहतर माहौल देने की इच्छा रखते हैं। जिसका नई आईटी पॉलिसी में जिक्र होगा।