फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   80 lakh fraud charges against the builder

बिल्डर के खिलाफ 80 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 13 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 13 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
80 lakh fraud charges against the builder

विज्ञापन कंपनियां चलाने वाले दो पार्टनर ने एक बिल्डर के खिलाफ करीब 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बिल्डर पर आरोप है कि उन्होंने काम लेने के बदले में भुगतान नहीं किया। आरोप है कि कई बार बिल्डर से रुपये मांगे गए मगर उन्होंने भुगतान नहीं किया बल्कि उलटे धमकी देने लगे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले आशीष पंवार और अकरम खान पार्टनरशिप में दो अलग अलग विज्ञापन कंपनियां चलाते हैं। इन दोनों कंपनियों से प्रचार प्रसार के लिए एक बिल्डर से अनुबंध किया गया। शुरू में उसने उनका भुगतान किया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। जबकि उनके तीन साल से बिजनेस रिलेशन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 7580 लाख रुपये की देनदारी होने के बाद भी रुपये देने के लिए वह टरकाते रहे। कंपनी के ऑफिस जाने पर उन्हें धमकाया गया। मामले में पीड़ितों ने पिछले साल 23 नवंबर को एसएसपी से शिकायत की थी। जिसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।


एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि 3 फरवरी को मैसर्स प्रीमिया प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर तरुण श्रीण और नरेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी कि रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed