फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   80 kg jewelery from 28 cadidates of delhi

दिल्ली के 28 प्रत्याशियों के पास 80 किलो ज्वेलरी

Wed, 26 Mar 2014 01:01 PM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
80 kg jewelery from 28 cadidates of delhi

दिल्ली से लोकसभा चुनावी दंगल में कूदे मुख्य पार्टियों के प्रत्याशी के पास करीब अस्सी किलो सोना-चांदी है। चांदनी चौक के कांग्रेस प्रत्याशी कपिल सिब्बल की पत्नी के पास सबसे अधिक सोना है तो नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी के पति के पास सबसे अधिक 40 किलो चांदी है। वहीं, मीनाक्षी लेखी के पास भी 1170 ग्राम सोना व 13 लाख रुपये की 390 ग्राम पोल्की है।

विज्ञापन


वहीं उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा तीरथ के पास जहां 1600 ग्राम सोना व छह किलो चांदी है, वहीं आप की प्रत्याशी राखी बिडलान के पास कोई ज्वेलरी नहीं है। सबसे अधिक ज्वेलरी वाले पुरुष प्रत्याशी की सूची में भी कपिल सिब्बल सबसे ऊपर हैं। इनके पास एक किलो सोना है।
विज्ञापन


चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन के पास पत्नी से ज्यादा न सिर्फ सोने-चांदी की ज्वेलरी है बल्कि हीरे की अंगूठी भी इनके पास है।

वहीं नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन, चांदनी चौक से आप प्रत्याशी आशुतोष, उत्तर पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आनंद कुमार, बसपा प्रत्याशी अब्दुल समी सलमानी, पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित, बसपा प्रत्याशी शकील सैफी, आप प्रत्याशी राजमोहन गांधी, दक्षिण दिल्ली से आप प्रत्याशी देवेंद्र सहरावत, कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कुमार के पास कोई ज्वेलरी नहीं है। हालांकि इनकी पत्नी की बात करें तो संदीप दीक्षित की पत्नी के पास 900 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी के अलावा डायमंड ज्वेलरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायमंड ज्वेलरी व महंगी कलाकृतियां
चांदनी चौक से प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन केपास हीरे की अंगूठी है। संदीप दीक्षित व अजय माकन की पत्नी के पास हीरे की ज्वेलरी है तो पश्चिम दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा और उनकी पत्नी के पास भी हीरे की अंगूठी है।


पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी महेश गिरी के पास न 26.4 लाख रुपये के सोने के अलावा 25 लाख रुपये की पेंटिंग व कलाकृतियां हैं। इसी तरह से नई दिल्ली प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी के पति के पास कई लाख रुपये की महंगी पेंटिंग व कलाकृतियां हैं।

किस सीट पर प्रत्याशियों के पास कितनी ज्वेलरी

लोकसभा क्षेत्र

सोना

चांदी

चांदनी चौक

5623 ग्राम सोना

3.15 किलो चांदी

उत्तर पूर्व दिल्ली

551 ग्राम सोना


पूर्वी दिल्ली

2090 ग्राम सोना

2.5 किलो चांदी

नई दिल्ली

1800 ग्राम सोना

43 किलो चांदी

उत्तर पश्चिम दिल्ली

1780 ग्राम सोना

6 किलो चांदी

पश्चिम दिल्ली

1985 ग्राम सोना

9.5 किलो चांदी

दक्षिण दिल्ली

1688 ग्राम सोना

2.3 किलो चांदी

कुल

15,517 ग्राम सोना

63.5 किलो चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed