फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8 years running by the municipal statistics

8 साल से आंकड़ेबाजी से चल रहा नगर निगम

Sat, 21 Jun 2014 10:56 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 21 Jun 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
8 years running by the municipal statistics

आठ साल से नगर निगम सिर्फ आंकड़ेबाजी से ही चल रहा है। निगम में आय-व्यय के आंकड़ों का आडिट तक नहीं हुआ। बैलेंस शीट तक नहीं बनाई गई। आडिट न होने की वजह से निगम के पूर्व अधिकारियों ने आंकड़ों में जमकर ‘खेल’ किया।

विज्ञापन


अब नए नगर आयुक्त ने 2006-07 से अभी तक के आय-व्यय के डाटा और फाइलों का आडिट कराने के निर्देश दिए हैं। इस आडिट में ‘खेल ’ न हो सका तो निगम के कई अधिकारी इस आंकड़ेबाजी में फंस सकते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम में आठ साल से भुगतान की फाइलों, आय और व्यय के आंकड़ों का आडिट न होने के बावजूद निगम अधिकारी हर साल इन आंकड़ों को बजट में शामिल करते रहे। जबकि बिना आडिट के आंकड़ों का कोई वजूद नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार हर दो महीने में निगम के आय-व्यय के आंकड़ों का आडिट कराकर रिपोर्ट कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत करनी होती है। लंबे समय से यह ‘खेल’ चल रहा है। नए नगर आयुक्त एसके सिंह ने अकाउंट विभाग को 15 दिन में 2006-07 से अभी तक के आंकड़ों का आडिट कराकर रिपोर्ट देने को कहा है।


वह पूर्व में आडिट न कराए जाने पर किसी भी अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में यह आडिट पूर्व के अधिकारियों को क्लीन चिट दे देगी। यानी आडिट की प्रक्रिया सिर्फ आंकड़ों को सत्यापित कराने के लिए की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed