फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8 to 10 rounds fired at a car rider in Paschim Vihar

Delhi: प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या, बीच सड़क 8 से 10 राउंड फायरिंग; गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

Fri, 11 Apr 2025 10:40 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 10:40 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से वारदातों का सिलसिला शुरू हो गया है। पश्चिम विहार इलाके में एक कार सवार शख्स के ऊपर गोली चलाने की वारदात सामने आई है। बदमाश फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
8 to 10 rounds fired at a car rider in Paschim Vihar
दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार सवार एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस घायल चालक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले का प्रॉपर्टी डिलिंग का काम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुस्तफाबाद में चलीं गोलियां
वहीं दूसरी तरफ बीते रात दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक कल रात करीब 10 बजे थाना दयालपुर में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत गली नंबर 15, मुस्तफाबाद में पहुंची।
विज्ञापन


मौके पर फोन करने वाले अतीक अहमद ने बताया कि उनके बेटे मेहराज (25 साल) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। मेहराज घायल हो गया और उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना दयालपुर में बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। एसीपी गोकुलपुरी और एसएचओ दयालपुर मौके पर मौजूद हैं। क्राइम टीम और एफएसएल घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर रही है। आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। 

ये भी पढ़ें: सावधान! लालच में न पड़ना: दिल्ली में बड़े रैकेट का खुलासा, सस्ती हवाई टिकट का झांसा देकर 20 को ठगा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed