फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8 Sri Lankan tourist injured on yamuna expressway accident

ग्रेटर नोएडा में 8 विदेशी टूरिस्ट बुरी तरह जख्मी

Wed, 12 Mar 2014 10:25 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
8 Sri Lankan tourist injured on yamuna expressway accident

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह श्रीलंका के टूरिस्टों को ले जा रही मिनी बस एक ट्रक से टकरा गई जिससे मिनी बस में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


हादसा जीरो प्वाइंट से नौ किलोमीटर की दूरी पर हुई। हालांकि अभी किसी भी ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है लेकिन पुलिस ने अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से नौ किलोमीटर पर पहुंचे तो एक ट्रक पलटा हुआ था। उनके ठीक आगे चल रहे ट्रक चालक ने जब इसे देखा तो अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे मिनी बस ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां जा रहे थे टूरिस्ट?

8 Sri Lankan tourist injured on yamuna expressway accident

कासना पुलिस ने बताया कि, पर्यटक एजेंट श्रीलंका निवासी वाईकेडी बसंथा समेत आठ श्रीलंकाई नागरिक मिनी बस पर सवार होकर ताजमहल देखने दिल्ली से आगरा जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मिनी बस में सवार आठ विदेशी टूरिस्ट घायल हो गए। पुलिस ने सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

चार विदेशियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर चोट लगने के कारण चार लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed