जैसे ही नाबालिग ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मामला, 79 साल के बुजुर्ग ने जहर खा दे दी जान
छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने पर बुजुर्ग ने जान दी
नौकरानी के आरोप के बाद काफी तनाव में थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एफ-100 ईस्ट ऑफ कैलाश में हरजीत सिंह (79) रहते थे। वह व्यवसायी थे। उनके बेटे की कनॉट प्लेस में दुकान है। हरजीत सिंह की घर में 17 वर्षीय नौकरानी मीना (बदला हुआ नाम) काम करती थी।
मीना ने आरोप लगाया था कि 25 दिसंबर को जब घर में अकेली थी तो हरजीत सिंह ने उन्हें पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। मीना ने 25 दिसंबर को इसकी शिकायत अमर कॉलोनी थाना पुलिस को दी थी।
मामला दर्ज होने से तनाव में थे बुजुर्ग
पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मीना के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान हो गए थे और वह अपने बयान पर कायम थी।
हालांकि, अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने हरजीत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया था। अपने खिलाफ मामला दर्ज होने से बुजुर्ग तनाव में थेे। उन्होंने 29 दिसंबर को रात में अपने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली थी और जहरीला पदार्थ खा लिया। वह रात भर तड़पते रहे।
30 दिसंबर को उनका बेटा जब कमरे में गया तो बुुुजुर्ग बेसुध पड़े थे और मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्होंने डॉक्टरों को घर बुलाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि नौकरानी ने छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाए थे। इस कारण वह बहुत ज्यादा तनाव में थे।