{"_id":"6a3825a9986370c10f064bb5","slug":"7899-percent-of-enumeration-forms-distributed-across-the-three-assembly-constituencies-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-112996-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 78.99 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 78.99 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत जिला नूंह में एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण का कार्य तेजी से जारी है। जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 5 लाख 21 हजार 89 एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 78.99 प्रतिशत है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नूंह में 69.91 प्रतिशत, फिरोजपुर झिरका में 78.01 प्रतिशत तथा पुन्हाना में 89.41 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र फॉर्म वितरण के मामले में जिला में सबसे आगे है।
जिले के सभी 655 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं तथा उन्हें समय पर भरकर जमा करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे प्राप्त एन्यूमरेशन फॉर्म को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर बीएलओ को शीघ्र जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाना है।