फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   78 years old retired CRPF commandment suicides in delhi

CRPF के जवान ने उड़ाया अपना भेजा

Sat, 23 Aug 2014 08:39 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
78 years old retired CRPF commandment suicides in delhi

दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में सीआरपीएफ के रिटायर 78 वर्षीय कमांडेट ने शनिवार सुबह खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कमांडेट की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि कमांडेंट डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित थे। वसंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बृजभूषण शर्मा (78) सीआरपीएफ में कमांडेंट थे। वह वर्ष 1991 में सीआरपीएफ से रिटायर हुए थे और मुनिरका में 50 वर्षीय बेटे के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजभूषण शर्मा ने शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर केबाथरूम में खुद को अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। बाथरूम का गेट अंदर से बंद था।

गोली चलने की आवाज सुनकर बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाथरूम का गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और एम्स केट्रामा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2004 में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके अलावा बेटे का उसकी पत्नी से तलाक का केस चल रहा था। इस कारण वह परेशान रहते थे और डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। वसंत विहार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

वसंत कुंज में फीडर बसों के केयर टेकर को गोली मारी

78 years old retired CRPF commandment suicides in delhi

दक्षिणी दिल्ली के ही वसंतकुंज इलाके में मेट्रो की फीडर बसों के केयरटेकर को शुक्रवार रात को गोली मार दी गई। केयरटेकर को गोली जांघ में लगी है। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस गोली मारने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिकंदर (28) छत्तरपुर मेट्रो स्ट्रेशन से चलने वाली करीब 20 फीडर बसों का केयर टेयर है।

शुक्रवार रात को वह छत्तरपुर टी पाइंट के पास बने कमरे में दूसरे केयर टेकर राजू के साथ बैठा हुआ था तभी महरौली निवासी रफीक वहां आया और सिकंदर को गोली मार दी। सिकंदर को गोली जांघ में लगी। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिकंदर और रफीक के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। रफीक को सिकंदर से पैसे लेने थे। रफीक के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और वह महरौली इलाके का घोषित बदमाश है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रफीक का शनिवार शाम तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed