फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   750 companies declared defaulter in the manipulation of PF

क्या आपके पीएफ में भी हुई है गड़बड़ी?

Mon, 30 Jun 2014 09:30 AM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
750 companies declared defaulter in the manipulation of PF

अपने कर्मचारियों के पीएफ में गड़बड़ी करने वाली यहां की 750 कंपनियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ब्लैक लिस्ट किया है।

विज्ञापन


इनमें से तीन सौ कंपनियों को डिफाल्टर घोषित किया गया है और 450 के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह विभागीय कार्रवाई पहले से ही चल रही है।

संगठन के रीजनल कमिश्नर-1 अभय रंजन ने बताया कि कंपनियों पर कर्मचारियों के पीएफ में गड़बड़ी करने और समय पर नहीं जमा कराने का आरोप है।

बीपीओ कंपनियां भी शामिल

750 companies declared defaulter in the manipulation of PF

इनमें मैन्यूफैक्चरिंग, सर्विस और बिजनेस सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। अगर कंपनियां दोषी पाई गईं तो उन पर जुर्माने के साथ एक वर्ष का कारावास भी हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि यहां इस समय (2014-15) करीब 57 लाख पीएफ खाताधारक हैं। यह सभी गुड़गांव से संबंधित 10 हजार कंपनियों में देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत हैं।

वर्ष 2011-12 में गुड़गांव में पीएफ खातों की संख्या 38 लाख 24 हजार 232 थी। वहीं वर्ष 2012-13 में यह बढ़कर 45 लाख 55 हजार 558 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed