फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   73 candidates filed nomination for DUSU elections

Delhi NCR News: डूसू चुनाव के लिए 73 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
सबसे ज्यादा अध्यक्ष पद के लिए 21 और सचिव के लिए 20 छात्रों ने किया नामांकन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक उम्मीदवार वापस ले सकेंगे नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई। डूसू के चार पदों के लिए 80 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए। हालांकि, सत्यापन के बाद 73 नामांकन वैध मिले। इसमें सबसे अधिक 21 नामांकन अध्यक्ष पद के लिए, सचिव पद के लिए 20, संयुक्त सचिव के लिए 17 और उपाध्यक्ष पद के लिए 15 नामांकन मिले।

डूसू चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों ने चारों पदों पर नामांकन किया। इन 73 वैध नामांकन में 15 नामांकन महिलाओं के शामिल है। डूसू चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि नामांकन वापस लेने का बृहस्पतिवार आखिरी दिन है। उम्मीदवार दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापिस ले सकेंगे। उसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची बृहस्पतिवार शाम पांच बजे ही जारी कर दी जाएगी। डूसू चुनाव 18 सितंबर को होगा।
विज्ञापन


डूसू चुनाव के नामांकन के लिए अलग-अलग छात्र संगठनों के उम्मीदवार समर्थकों के साथ नॉर्थ कैंपस स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पहुंचे। हालांकि, नामांकन के लिए केवल उम्मीदवारों को कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति थी। नामांकन को लेकर कैंपस में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम रहे। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने डूसू चुनाव के लिए कबीर, गोपाल चौधरी, दीपांशु शौकीन, राहुल झांसला, दिव्यांशु सिंह, लवकुश भड़ाना, जोसलिन चौधरी, उमांशी ने नामांकन दाखिला किया है। वहीं, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने डूसू चुनाव के लिए संयुक्त तौर पर उम्मीदवार मैदान में उतारे है। एसएफआई से सोहन कुमार और अभिनंदना ने और आइसा से अंजलि और अभिषेक ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed