फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   72 percent less rain in delhi ncr in august

अगस्त में रूठा है मानसून, अब तक 72 फीसदी कम हुई बारिश

Thu, 13 Aug 2020 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
72 percent less rain in delhi ncr in august
delhi ncr rain - फोटो : जी पाल

दिल्ली-एनसीआर से मानसून अगस्त में अभी रूठा हुआ है। इस बीच तेज बारिश नहीं हुई। बूंदा-बांदी के साथ आसमान पर छाए बादल गायब होते रहे हैं। नतीजन दस साल में पहली बार 12 दिनों में दिल्ली में 72 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने बीते रविवार से आने वाले बृहस्पतिवार तक औसत से बारिश बारिश का अनुमान लगा रखा है। बुधवार को भी विभाग ने दो दिन बारिश होने का अंदेशा जताया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी तक 109.6 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। इसके उलट सिर्फ 31.1 मिली बारिश दिल्ली में दर्ज की गई है। उधर, पालम मॉनीटरिंग स्टेशन में 114.3 मिमी की जगह 55.6 मिमी बारिश हुई। यहां अभी तक 51 फीसदी कम बारिश रिकार्ड हुई है। लोधी रोड पर यह आंकड़ा 77 फीसदी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अुसार, पिछले साल अगस्त के 12 दिनों में 37.1 मिमी बारिश हुई है। वहीं, इससे पहले के तीन सालों यह आंकड़ा 56 मिमी, 64 मिमी और 41 मिली था। जबकि 2015 व 2014 में दिल्ली में 110.6 व 120.5 मिमी बारिश अगस्त के पहले 12 दिनां में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ जुलाई महीने में थोड़ी राहत रही। 

पूरी जुलाई दिल्ली में 12 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी। सामान्य 210.6 की जगह 236.9 मिमी बारिश दर्र्ज की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल एक के बाद कई वेदर सिस्टम दिल्ली-एनसीआर समेत केंद्रीय भारत में विकसित होते रहे हैं। इससे मानसून में पूर्वानुमान के हिसाब से थोड़ा बदल होता आया है। उम्मीदन आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed