फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   700 stakeholders gave suggestions for the new EV policy

Delhi NCR News: नई ईवी पॉलिसी के लिए 700 हितधारकों ने दिए सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
सुझावों को नीति में शामिल कर इसे बनाया जाएगा अधिक व्यावहारिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। ईवी पॉलिसी 2026 को लेकर दिल्ली सरकार की प्रस्तावित ड्राफ्ट को सार्वजनिक परामर्श प्रक्रिया के दौरान व्यापक समर्थन मिला है। परिवहन विभाग की ओर से 30 दिनों तक सार्वजनिक डोमेन में रखी गई नीति पर करीब 700 हितधारकों ने सुझाव और प्रतिक्रियाएं भेजीं। इनमें से 400 सुझाव आम लोगों व 200 सुझाव उद्योग जगत की कंपनियों और संगठनों ने दिए। इसके अलावा स्कूलों, विश्वविद्यालयों, थिंक टैंक, गैर-सरकारी संगठनों, पर्यावरण समूहों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी 50 से अधिक सुझाव दिए। सरकारी विभागों और मंत्रालयों से भी प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं हैं। सरकार का कहना है कि सुझावों को नीति में शामिल कर इसे अधिक व्यावहारिक बनाया जाएगा।




परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परामर्श प्रक्रिया के दौरान विभाग ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पक्षों के साथ विस्तृत बैठकें भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ऐसी ईवी नीति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो न केवल दिल्ली बल्कि देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक आदर्श मॉडल बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed