फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   70 schools notices on fee hike

फीस वृद्धि पर 70 स्कूलों को नोटिस, अभिभावकों का प्रदर्शन जारी

Tue, 22 Apr 2014 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 22 Apr 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
70 schools notices on fee hike

फरीदाबाद में निजी स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस वृद्धि करना अब प्रबंधकों के गले की फांस बनता नजर आ रहा है। इसके खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रवैया अपना लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डीपीएस में अभिभावकों प्रदर्शन किया। साथ ही अतिरिक्त जिला उपायुक्त से मिलकर अपनी आपत्ति जताई। लोगों ने बताया कि स्कूल ने करीब 25 फीसदी तक फीस बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सोमवार को विभाग ने 70 स्कूलों को नोटिस जारी करके उनके पिछले तीन साल का रिकॉर्ड मांग लिया। इसमें पूछा गया है कि हर साल उन्होंने फीस में कितने प्रतिशत वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस बढ़ी तो शिक्षा में सुधार लाने के लिए क्या कदम उठाए गए। नोटिस का जवाब चार दिन में देना है। इसके बाद रिमाइंडर देकर विभाग कार्रवाई करेगा। उल्लेखनीय है कि निजी स्कूलों ने इस सीजन में 20 से 40 प्रतिशत तक फीस बढ़ाई है।


इसके खिलाफ स्कूलों में प्रदर्शन हो रहा है। अभिभावक एकता मंच ने आंदोलन छेड़ दिया है। अभिभावक जागरूकता सम्मेलन हो चुका है, जिसके तहत हाईकोर्ट में याचिका डालने की तैयारी है। अभिभावकों का कहना है कि 40 फीसदी फीस वृद्धि जायज नहीं है।

जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा ने बताया कि जिले के 70 निजी स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। किसी को मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed