फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7-year-old rape victim didn't get in aid in AIIMS.

एम्स ने घंटो नहीं किया रेप पीड़ित सात वर्षीय मासूम का इलाज

Mon, 04 Jan 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jan 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
7-year-old rape victim didn't get in aid in AIIMS.

रेप पीड़िता 7 वर्षीय मासूम का इलाज करीब साढ़े तीन घंटे देरी से शुरू होने के मामले में एम्स प्रशासन ने अपनी गलती मान ली है। दिल्ली महिला आयोग के नोटिस के जवाब में एम्स प्रशासन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश भी की है।

विज्ञापन


एम्स ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो, उसके लिए ड्यूटी इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामला आते ही वह इसकी जानकारी स्त्री रोग विभाग समेत एमएस को दी जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस पर एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गलती मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर (रेजीडेंट डॉक्टर) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा स्त्री रोग विभाग समेत चिकित्सा अधीक्षक ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी सिफारिश की है।

लिखित शिकायत के बाद शुरू हुआ था इलाज

7-year-old rape victim didn't get in aid in AIIMS.

हालांकि एम्स ने अपने जवाब में लिखा है कि डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में किसी अन्य केस में व्यस्त था, इसके चलते इलाज में देरी हुई थी। बता दें कि 11 दिसंबर रात 8:35 बजे गंभीर हालत में एम्स की इमरजेंसी में बच्ची को लाया गया था।

अत्यधिक रक्तस्राव के बावजूद देर रात 12 बजे तक उसे प्राथमिक चिकित्सा तक नहीं मिल सकी थी। एम्स अस्पताल के अंदर पुलिस के रेप क्राइसिस सेल (आरसीसी) के अधिकारियों ने रात 12 बजे सीएमओ को लिखित शिकायत दी। उसके बाद बाद इलाज शुरू हो सका था। आयोग को इलाज में देरी की जानकारी आरसीसी की शिकायत के आधार पर मिली थी। आरसीसी की काउंसलर ने इस मामले में आयोग को शिकायत दी थी।

इसी शिकायत के आधार पर आयोग ने एम्स को 14 दिसंबर को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने को कहा था। हालांकि एम्स ने जवाब भेजने में देरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed