फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7 lakh new plants will increase greenery in faridabad

7 लाख पौधे बढाएंगे यहां की हरियाली

Mon, 30 Jun 2014 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 30 Jun 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
7 lakh new plants will increase greenery in faridabad

फरीदाबाद में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहे वन विभाग ने छह नर्सरी में करीब सात लाख पौधे उगाए हैं जो शहर की जहरीली आबोहवा को शुद्ध करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद वन्य जीव प्राणी सुरक्षा विभाग ने सभी नर्सरियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। इसे जल्द मुख्यालय भेजा जाएगा।

वन विभाग ने एक वर्ष के काम का रिकार्ड मुख्यालय भेजा था जिसे क्रास चेक करने के लिए मुख्यालय ने वन्य विभाग को जिम्मेदारी दी।

सूत्रों की माने तो बल्लभगढ़, मवई, पल्ला, ददसिया और फरीदाबाद बाईपास के दो नर्सरियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक वन विभाग ने छह नर्सरी में कीकर, शीशम समेत 35 प्रजाती के छह लाख 83 हजार पौधे उगाए। ऐसे में वायुमंडल में घुलते जहर को कुछ हद तक कम होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


इनकी सुने:
-पर्यावरणविद वीपी बघेल ने बताया कि सामान्यत: दो से तीन फुट का पौधा 24 घंटे में ढाई से तीन किलो आक्सीजन पर्यावरण में देता है। पत्तेदार पौधों में ये प्रतिशत बढ़ जाता है। ऐसे में एवरेज देखें तो करीब सात लाख नए पौधे वायुमंडल में 21 लाख किलो आक्सीजन का प्रतिशत बढ़ाएंगे जो इनके बढ़ने के साथ ही बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिला वन अधिकारी भूप सिंह यादव का कहना है कि जैसे ही उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलेंगे, वैसे ही हरियाणा प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

किस नर्सरी में है कितने पौधे:
नर्सरी----------------------पौधे
फरीदाबाद बाईपास नर्सरी-1----1.8 लाख
फरीदाबाद बाईपास नर्सरी-2----1.45 लाख
बल्लभगढ़----------------------1.27 लाख
ददसिया------------------------1.70 लाख
पल्ला--------------------------81,600
मवई---------------------------52 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed