Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7 Delhi Police personnel suspended for allegedly relaxing rules for Sukesh Chandershekhar of aiadmk

चुनाव आयोग घूसकांड मामले में आरोपी को मॉल में घुमाने वाले 7 पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 21 Oct 2017 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Oct 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
7 Delhi Police personnel suspended for allegedly relaxing rules for Sukesh Chandershekhar of aiadmk
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने चुनाव आयोग घूसकांड मामले के आरोपी बिचौलिए को मॉल में घूमने के लिए खुला छोड़ने पर सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

 

ये सातों पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात हैं। इनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चुनाव आयोग घूसकांड मामले में बिचौलिए सुकेश चंद्रशेखर को 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

 

सुकेश पर आरोप था कि  एआईएडीएमके के चुनाव चिन्ह को लेकर उसने चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश की थी। उसने टीटीवी दिनाकरण से रिश्वत के पैसे ले लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

सुकेश जब बंगलूरू में था तो उसे मॉल में घूमने के लिए खुला छोड़ दिया गया

7 Delhi Police personnel suspended for allegedly relaxing rules for Sukesh Chandershekhar of aiadmk

सातवीं बटालियन में तैनात दिल्ली पुलिस के जवान नौ अक्तूबर से 16 अक्तूबर के बीच कोर्ट सुनवाई के लिए उसे मुंबई, कोयंबटूर व बंगलूरू ले गए थे।

 

आयकर विभाग ने अब दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को जो रिपोर्ट दी है उसमें कहा गया है कि पुलिस कर्मियों ने सुकेश जब बंगलूरू में था तो उसे मॉल में घूमने के लिए खुला छोड़ दिया गया। यहां तक उसे बिजनेस डील करने का भी मौका दिया गया।


दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता व विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि सभी सातों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच पूरी होने तक वह निलंबित रहेंगे। दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed