फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7 crores fraud accused arrested

मोटे ब्याज का सपना दिखाकर कर डाली 7 करोड़ की ठगी

Thu, 03 Mar 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 03 Mar 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
7 crores fraud accused arrested

सस्ती प्रॉपर्टी और मोटे ब्याज का सपना दिखाकर 12 से ज्यादा लोगों से करीब सात करोड़ रुपये की ठगी करने वाले नटवरलाल को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई महीनों से वांछित चल रहे इस बदमाश ने आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों से भी प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की। बुधवार को सूरजपुर के लखनावली में जमीन का सौदा करने पहुंचा तभी पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन


मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला आनंद रावत एलजी कंपनी में मैटीरियल मैनेजर था। उसी दौरान उसके संपर्क में बड़े अधिकारी, कारोबारी और उद्यमी आए। अपने व्यवहार से इसने लोगों को प्रभावित किया और सस्ती कीमत पर प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर उनसे पैसा लेने लगा।
विज्ञापन


भरोसे के तौर पर कई लोगों को वह अपने घर की रजिस्ट्री के फर्जी कागजात दे देता था। यही नहीं वह व्यापारियों मोटा ब्याज दिलाने के नाम पर पैसे ले लेता था। पुलिस के मुताबिक वह आईडी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों को भी ठगी का शिकार बना चुका है। हालांकि ज्यादातर लोगों ने बदनामी के डर से मामला दर्ज नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दनकौर के व्यापारी ने की थी शिकायत

साल भर पहले दनकौर के एक व्यापारी ने अपने साथ हुई 40 लाख रुपये की ठगी की शिकायत देते हुए सूरजपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। उसके बाद से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। पूछताछ में उसने 12 से ज्यादा लोगों से ठगी करने की बात कुबूल की है।

रौब दिखाकर बचता था
पुलिस के बड़े अधिकारियों से संपर्क में होने के चलते कई बार पैसा मांगने या फंसने पर भी उनका रौब दिखाकर ये बच निकाला। फोन पर भी पुलिस को खुद बड़ा अधिकारी बता कर बात कर बच निकलता था।


कोर्ट से जारी था वारंट
सूरजपुर थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया ठगी के आरोपी आनंद रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहुत दिनों से आरोपी की तलाश थी। लोगों को अपने जाल में फंसाकर अब तक सात करोड़ रुपये की ठगी कर चुका  था। इसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed