फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   69 percent of people in delhi are Heart patients

दिलवालों की दिल्ली में दिल के मरीज सबसे ज्यादा, डॉक्टरों ने पेश की रिपोर्ट

Thu, 27 Sep 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
69 percent of people in delhi are Heart patients
हृदय रोग

यूं तो दिल्ली की पहचान दिल वालों के रूप में की जाती है, लेकिन डॉक्टरों का दावा है कि दिल्ली में आधी से ज्यादा आबादी दिल की मरीज है। 69 फीसदी लोगों को दिल की बीमारियां घेर चुकी हैं। इसके पीछे वजह है उनका खानपान और रहन-सहन। बृहस्पतिवार को विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य पर डॉक्टरों ने एक रिपोर्ट पेश की है। मूलचंद अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके चोपड़ा का कहना है कि पेट की चर्बी बढ़ने से लोगों में हृदय रोग, मायोकार्डियल संक्रमण, हाइपरटेंशन और डिसलिपिडेमिआ आदि रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए अब इस बात को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है कि अगर आपके पेट के आसपास चर्बी जमा है, तो हृदय रोग का खतरा है।

विज्ञापन


वहीं मैक्स अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार का मानना है कि मोटापा एक वजह जरूर है, लेकिन पतले लोगों में भी दिल की बीमारियां देखने को मिलती हैं। इसकी वजह बेड कोलेस्ट्रॉल अत्यधिक जमना है। आमतौर पर लोग समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल जांच नहीं कराते हैं। इसके कारण उन्हें पता नहीं चल पाता। दम घुटने या तीन मंजिल पर चढ़ने के दौरान लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। वे कई डॉक्टरों के पास जाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें फायदा नहीं होता। ये परेशानियां दिल की धमनियों में ब्लॉकेज लेकर उनके पास आ रहे मरीजों से ही सुनने को मिली हैं।
विज्ञापन


मैक्स अस्पताल के डॉ. रजनीश मल्होत्रा बताते हैं कि कुछ आसान और स्वस्थ तरीकों से पेट की चर्बी को नियंत्रित किया जा सकता है, जैसे सही खाना, जंक फूड का सेवन बिल्कुल नहीं, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद लेना और तनाव को कम करना। डॉ. मल्होत्रा का कहना है कि जो लोग ये सोचते हैं कि वे सप्ताह में एक बार बाहर का खाना खा रहे हैं तो वे स्वस्थ हैं तो ऐसा सोचना गलत है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और हैदराबाद के लोगों पर किए गए इस अध्ययन के अनुसार, सबसे ज्यादा दिल्ली में दिल की बीमारियां हैं। यहां बाहरी खानपान का चलन ज्यादा है। तैलीय पदार्थों का अत्यधिक सेवन लोगों को बीमार बना रहा है, जबकि बच्चे भी इस सूची में आगे हैं। वहीं आहार विशेषज्ञ डॉ. नीलांजना सिंह का कहना है कि लोगों को सुबह से लेकर रात के भोजन तक अपनी थाली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। दिन भर काम का तनाव भी नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed